काइलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, पीछे छूट गए लियोनेस मेस्सी

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया। यूक्रेन के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागकर न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि 2026 फीफा विश्व कप में जगह भी पक्की कर दी।

गुरुवार, 13 नवंबर को फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर न केवल 2026 फीफा विश्व कप में अपनी टीम का टिकट पक्का कर दिया बल्कि उन्होंने इतिहास भी रच दिया। 2018 के चैंपियन फ्रांस ने पेरिस के पार्क डेस प्रिंसेस में यूक्रेन को 4-0 से हरा कर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की। उनके अलावा माइकल ओल्सी और ह्यूगो एटिकाइट ने भी गोल किए। पहले हाफ में गोलरहित रहने वाले एम्बाप्पे ने 55वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके मेजबान टीम के लिए पहला गोल किया। जल्द ही उन्होंने अपनी टीम का तीसरा गोल भी दागकर जीत सुनिश्चित कर दी।

Kylian Mbappe

काइलियन एम्बाप्पे (साभार-X)

काइलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास

दूसरे गोल के साथ ही एम्बाप्पे ने अपने करियर का 40वां गोल पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय एम्बाप्पे का राष्ट्रीय टीम के लिए 55वां गोल था। अब वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब वह ओलिवर गिरौद से केवल दो गोल पीछे हैं।

End of Feed