फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नाम पर साइबर ठगी, केरलम पुलिस ने जारी की चेतावनी

FIFA World Cup 2026: केरलम पुलिस नेचेतावनी जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबलों को मुफ्त में दिखाने का दावा करने वाले नकली ओटीटी एप के माध्यम से फुटबॉल प्रशंसकों को साइबर धोखाधड़ी का निशाना बनाया जा रहा है।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। केरलम पुलिस ने गुरुवार को फुटबॉल फैंस को आगाह किया है। पुलिस का कहना है कि नकली ओटीटी ऐप के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। ये ठग सोशल मीडिया पर 'फीफा वर्ल्ड कप लाइव फ्री', '1000+ टीवी चैनल फ्री' और 'प्रीमियम ओटीटी कंटेंट फ्री' जैसे विज्ञापन दिखाते हैं। ऐसे विज्ञापन फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, वाट्सएप और यूट्यूब पर चल रहे हैं। इन विज्ञापनों में जो ऐप दिखाए जाते हैं, वे देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। पुलिस ने बताया कि जब कोई यूजर इन नकली ऐप को डाउनलोड कर लेता है, तो उससे सॉफ्टवेयर अपडेट, सब्सक्रिप्शन चालू करने या दूसरी सर्विस एक्टिवेट करने को कहा जाता है। जैसे ही यूजर इन बातों को मान लेता है, ऐप फोन की कई परमिशन मांग लेता है। इनमें एक्सेसिबिलिटी सर्विस, स्क्रीन ओवरले और नोटिफिकेशन एक्सेस शामिल हैं।

FiFa (28)

फीफा वर्ल्ड कप (Canva)

फीफा वर्ल्ड कप के नाम पर ठगी

इन परमिशन से फोन की सुरक्षा कमजोर हो जाती है। इसके बाद ठग यूजर की जानकारी के बिना फोन का कंट्रोल ले लेते हैं। फिर वे यूपीआई ऐप के जरिए बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। यूजर को पता भी नहीं चलता और उसका पैसा गायब हो जाता है। केरल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए सोशल मीडिया से मिले किसी भी लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें। कोई भी ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। ये दोनों प्लेटफॉर्म सुरक्षित हैं।

End of Feed