Swimming World Championships: 26 साल की महिला तैराक ने तोड़ा माइकल फेल्प्स का सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 03:17 AM IST

अमेरिका की 26 वर्षीय महिला तैराक कैटी लेकेडी ने तैराकी विश्व चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने का महान तैराक माइकल फेल्प्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फुकुओका: अमेरिका की कैटी लेडेकी (Katie ledecky) ने इतिहास की सबसे महान महिला तैराक के रूप में अपनी विरासत में इजाफा करते हुए शनिवार को विश्व तैराकी चैम्पियनशिप की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा जीतने के साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किये। इस 26 साल की तैराक ने विश्व चैम्पियनशिप में एक ही स्पर्धा छह बार जीती जिससे वह ऐसा करने वाली पहली तैराक बन गयीं जो उनका 16वां व्यक्तिगत विश्व खिताब था। इसकी बदौलत वह माइकल फेल्प्स का विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहीं।

Katie Ledecky

कैटी लेडेकी( साभार Katie Ledecky Twitter)

800 और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का जीता स्वर्ण

लेडेकी ने दबदबा बनाते हुए आठ मिनट 8.87 सेकेंड के समय से स्पर्धा जीती। उन्होंने मंगलवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीता था और साथ ही उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता था। चीन की लि बिंगजी ने रजत और आस्ट्रेलिया की अरियाने टिटमस ने कांस्य पदक हासिल किया। माइकल फेल्प्स ने अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते थे।

End of Feed