वेयर अबाउट क्लॉज का उल्लंघन करने की मिली जूडोका तूलिका मान को कड़ी सजा, लगा प्रतिबंध, राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया

नाडा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है जिससे उन्हें ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय टीम से हटा दिया गया है। तूलिका (27 वर्ष) ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 78 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार भी वह पदक की प्रबल दावेदार थीं। अब उन पर दो साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।

Tulika Maan

तुलिका मान (फोटो क्रेडिट @tulika_maan X)

एक जूडो कोच ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,'वह 12 महीनों के भीतर तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहीं और नाडा ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा। इस तरह दिल्ली की यह खिलाड़ी ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हटाई जाने वाली दूसरी जूडोका बन गईं। गुरुवार को एक अन्य भारतीय जूडोका अरुण कुमार (73 किग्रा से कम वजन वर्ग में) को भी हटा दिया गया क्योंकि वह प्रतियोगिता से बाहर की गई डोप जांच में विफल पाए गए। नाडा ने उनके शरीर में एनाबॉलिक स्टेरॉयड पाए जाने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

End of Feed