मिट्टी की मूर्तियां गढ़ने वाले जयपाल मालवीय ने शूटिंग वर्ल्ड कप में रजत जीतकर रचा इतिहास, भारत को पहला ओलंपिक कोटा

किसान परिवार की सादगी और संघर्षों के बीच पले-बढ़े मध्य प्रदेश के 31 वर्षीय जयपाल मालवीय ने अपनी मेहनत के बल पर भारत को दोहा में चल रहे निशानेबाजी वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर देश को लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए पहला कोटा दिलाया।

नई दिल्ली: किसान परिवार की सादगी और संघर्षों के बीच पले-बढ़े 31 वर्षीय जयपाल मालवीय ने अपनी मेहनत और निशानेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए 2028 ओलंपिक का पहला कोटा हासिल कर देश को बड़ी सफलता दिलाई। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक छोटे से गांव से निकलकर दोहा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Jaipal Malviya

जयपाल मालवीय

ओलंपिक में भाग लेने के लिए देना होगा ट्रायल

ओलंपिक कोटा हासिल करने के बावजूद खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें चयन ट्रायल की कसौटी पर खरा उतरना होगा। उनकी सफलता की कहानी इसलिए भी खास है कि जिस वक्त दोहा में वह देश के लिए ओलंपिक कोटा जीतकर जश्न मना रहे थे, उसी वक्त छिंदवाड़ा स्थित उनके घर में परिवार के सदस्य त्योहार के लिए मां लक्ष्मी की मूर्तियां गढ़ने में जुटे थे। पीढ़ियों से देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने वाले इस परिवार के बेटे ने अब अपनी प्रतिभा से देश के खेल इतिहास में एक नई पहचान गढ़ दी है।

End of Feed