VIDEO: फीफा वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के स्टार फुटबॉलर इस्माइल को लगी गंभीर चोट, खिलाड़ी रोए, हो गई लड़ाई

Ismael Kone Injury Video: फीफा विश्व कप 2026 में अब तक किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं लगी थी लेकिन ग्रुप-बी में कनाडा और कतर के बीच हुए मुकाबले में मेजबान टीम कनाडा के स्टार फुटबॉलर इस्माइल कोने को इतनी गंभीर चोट लगी कि खिलाड़ी रो पड़े और दोनों टीमों के बीच झड़प भी हुई। यहां जानिए पूरा मामला और देखिए वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा विश्व कप 2026
  • कनाडा-कतर मैच में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना
  • इस्माइल कोन की चोट देखकर रोए और लड़े खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026, Ismael Kone Injury: फीफा विश्व कप 2026 में मेजबान कनाडा फुटबॉल टीम और कतर फुटबॉल टीम के बीच ग्रुप-बी के मैच के दौरान एक चिंताजनक घटना हुई, जब कनाडा के खिलाड़ी इस्माइल कोने को गंभीर चोट लग गई और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। यह घटना 51वें मिनट में हुई जब असीम मादिबो का टैकल गलत समय पर हुआ। इसके बाद मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी रोते भी नजर आए और एक समय पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई तक की नौबत आ गई थी।

FIFA World Cup 2026, Ismael Kone Injury Forces Players To Cry And Fight

इस्माइल कोन के चोटिल होने पर रोए और भिड़े खिलाड़ी

इस्माइल कोने को गंभीर चोट लगी है और ये मैदान पर फाउल झेलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया से ही स्पष्ट हो गया था, जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची। इस्माइल का मैदान पर ही काफी देर तक इलाज चला और बाद में स्ट्रेचर मंगवाया गया। मैच को लगभग 10 मिनट के लिए रोक दिया गया, जब तक कि वीडियो असिस्टेंस रिव्यू (वीएआर) ने कतर के खिलाड़ी मादिबो को रेड कार्ड देने का फैसला नहीं किया।

End of Feed