नवंबर में IOC के सामने ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी का लिटमस टेस्ट, इन 6 देशों से भारत की सीधी टक्कर

सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रूचि दिखाई है और उन्हें नवंबर में ’फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने बुलाया गया है। अंतिम चरण 2028 में शुरू होगा। इसके बाद 2029 के मध्य में आईओसी कार्यकारी बोर्ड उन पसंदीदा मेजबानों को चुनेगा जिन्हें 2036 ओलंपिक खेलों का मेजबान चुनने के लिये आईओसी सत्र में चुनाव के लिये पेश किया जायेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने मंगलवार को कहा कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रूचि दिखाई है और उन्हें नवंबर में ’फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिये बुलाया गया है। आईओसी ने कहा कि प्रोजेक्ट का आकलन कई तकनीकी पहलुओं पर किया जायेगा, जिनमें आयोजन स्थलों का मास्टर प्लान और खिलाड़ियों का अनुभव, फंडिंग को लेकर रणनीति, राजनीतिक और जनता का समर्थन, मेजबानी की क्षमता और मेजबान समुदायों को दीर्घकालिन फायदे पहुंचाने वाली विरासत रणनीति शामिल है।

OLYMPICS

सात देशों ने पेश की ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी।

आईओसी ने इन प्रेजेंटेशन के लिये कोई निश्चत समय सीमा नहीं बताई। आईओसी ने एक बयान में कहा, इच्छुक पक्ष आईओसी से लगातार संवाद कर रहे हैं और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा रखने वाले देश हैं: जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये हैं।’

End of Feed