विनेश को सिल्वर मेडल दिए जाने पर पहली बार IOC प्रमुख थॉमस बाक ने दी प्रतिक्रिया, जवाब ने बढ़ाई उम्मीद

Vinesh Phogat Apeal: विनेश फोगाट की अपील पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने प्रतिक्रिया दी है। बाक से जब पूछा गया कि क्या एक कैटेगेरी में दो सिल्वर मेडल दिया जा सकता है तो इस पर उन्होंने न में जवाब दिया।

Vinesh Phogat Apeal: विनेश फोगाट ने अपने डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील दायर की है। उनकी इस अपील पर CAS सहमत भी हो गया है और कहा है कि खेलों के समापन से पहले इस पर निर्णय दे दिया जाएगा। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

Wrestling news

विनेश फोगाट (साभार-X)

बाक से जब पूछा गया कि क्या एक कैटेगेरी में दो सिल्वर मेडल दिया जा सकता है तो इसके जवाब में थॉमस बाक ने कहा 'अगर आप आम तौर पर एक वर्ग में दो रजत पदक होने के बारे में पूछ रहे हैं तो मेरा जवाब नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय महासंघ के नियम हैं जिनका पालन करना होता है और अंतर्राष्ट्रीय महासंघ, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग यह निर्णय ले रहा था... इसे देखते हुए फेडरेशन या हर कोई, जिसे ऐसा निर्णय लेना है, तो आप कब और कहां कटौती करेंगे?

क्या आप कहते हैं कि 100 ग्राम की छूट दे दी जाए और 102 ग्राम वालों को बाहर कर दिया जाए?... अब यह CAS के अधीन है, हम अंत में सीएएस के फैसले का पालन करेंगे, लेकिन फिर से, अंतर्राष्ट्रीय महासंघ को अपने नियमों को लागू करना होगा और उनकी व्याख्या करनी होगी।''

बाक के जवाब से भारत में खेल प्रेमियों को उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह CAS के फैसले को मानेंगे और यदि CAS का फैसला विनेश के पक्ष में आता है तो उन्हें सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा। विनेश के साथ-साथ पूरा देश प्रार्थना कर रहा है कि यह फैसला विनेश के पक्ष में आए।

(ANI इनपुट के साथ )

End Article
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। क...

End of Feed