Football League 2026: मार्टिनेज के गोल से इंटर मिलान की जीत, मैनचेस्टर सिटी की जीत में चमके हालैंड

मार्टिनेज ने आखिरी मिनट में गोल करके इंटर मिलान को सीरी ए में नेपोली पर जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, एर्लिंग हालैंड के गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में जीत दर्ज की। अटलांटा के खिलाफ मटियास सौले ने आखिरी समय में गोल और गोल में मदद कर रोमा को 2-1 से जीत दिलाई।

लौटारो मार्टिनेज ने आखिरी पलों में अपना दूसरा गोल दागकर इंटर मिलान को शनिवार को इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग सीरी ए में नेपोली पर 3-2 की रोमांचक जीत दिलाई। वहीं, एर्लिंग हालैंड के गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में कोवेंट्री को 1-0 से हराकर तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। इंटर मिलान की तरह सीरी ए के एक और रोमांचक मुकाबले में रोमा ने आखिरी मिनटों में दो गोल कर तीन मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

Martinez and Haaland

फुटबॉल लीग में छाए स्टार खिलाड़ी। फोटो- सोशल मीडिया

इंटर मिलान के खिलाफ माटेओ पोलितानो और रासमुस होयलुंड ने 50वें और 53वें मिनट में गोल कर गत चैंपियन नेपोली को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद मार्टिनेज ने गोल कर इंटर की वापसी की शुरुआत की। मार्कस थुराम ने 82वें मिनट में बराबरी का गोल किया। आखिरी पलों में मैनुअल अकांजी के प्रयास से गेंद मार्टिनेज तक पहुंची और उन्होंने नजदीक से गोल कर इंटर को जीत दिला दी।

End of Feed