Asian Games Wrestling: भारतीय पहलवान सुजीत 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

Asian Games Wrestling: गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारतीय पहलवान सुजीत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ईरान के पहलवान अब्बास को मात दी।

Asian Games Wrestling: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल को एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में अफगानी पहलवान के खिलाफ 13-3 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला ईरान के पहलवान अब्बास से हुआ। इस क्वार्टर फाइनल फाइट में तकनीकी श्रेष्ठता के दम पर जीत हासिल की। दूसरे पीरियड के शुरू होने के सिर्फ 30 सेकंड बाद ही सुजीत ने आसानी से क्वार्टर फाइनल जीत लिया। उन्होंने 2 और पॉइंट के लिए हमला किया और मैच जीत लिया। स्कोर 10-0 रहा और आखिर में भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

Indian wrestler Sujeet Kalkal reaches asian games 65 kg wrestling semi final

भारतीय पहलवान सुजीत सेमीफाइनल में पहुंचे (Instagram/SujeetKalkal_Official)

राउंड ऑफ 16 में दर्ज की थी शानदार जीत

ESPN के मुताबिक इससे पहले सुजीत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में शानदार जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने अफ़गानिस्तान के सैयद उमर ज़ज़ई को 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 13-3 से हराया। यह मुकाबला बहुत आक्रामक था और समय से पहले ही खत्म हो गया।

End of Feed