Archery World Cup: भारत ने चीन के उड़ाए होश, रिकर्व टीम ने जीता तीरंदाजी विश्व कप का गोल्ड

भारत ने आर्चरी विश्व कप 2026 स्टेज-2 में चीन के होश उड़ा दिए। महिला रिकर्व टीम ने शंघाई में आयोजित इस मेगा टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। अपने होम ग्राउंड पर खेल रही चीन को भारत ने फाइनल में शिकस्त देकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया था। भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और 17 साल की कुमकुम मोहोड शामिल थीं।

भारत की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने चीन के शंघाई में आयोजित आर्चरी विश्व कप 2026 स्टेज-2 में गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। फाइनल में चीन को उसी की धरती पर मात देकर महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने मेजबान चीन को 28-26 के रोमांचक मुकाबले में हराया।

India Archery Team

तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड।

यह जीत रिकर्व तीरंदाजी के इतिहास की सबसे बेहतरीन जीतों में मानी जाएगी, क्योंकि चीन जैसी मजबूत टीम को उसके घर में हराना आसान नहीं था। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को चौंकाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और 17 साल की कुमकुम मोहोड शामिल थीं।

End of Feed