India Hockey World Cup: करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल जैसा होगा मुकाबला

दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स ने शुक्रवार को 2-0 से हराया। यह टूर्नामेंट में भारत की पहली हार थी। डिफेंस और खासकर गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया वरना सह मेजबान टीम की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था। नये प्रारूप के तहत भारत को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से नहीं खेलना है। क्योंकि पहले दौर में दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है और उसके ड्रॉ रहने से भारत के पास एक अंक है।

महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय महिला टीम रविवार को करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को ’क्वार्टर फाइनल’ की तरह खेलना होगा। क्योंकि यहां हार का मतलब टूर्नामेंट में भारत के सफर की समाप्ति होगी।

Indian Women Hockey WC

भारतीय महिला टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2026। फोटो- हॉकी इंडिया

End of Feed