Hockey World Cup 2026: विश्व कप से पहले स्विट्जरलैंड में भारतीय टीम का 3 दिन का शिविर

इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले भी इसी तरह का शिविर किया था। उस ट्रेनिंग का फायदा टीम को मिला और भारत ने लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता था।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी विश्व कप से पहले मानसिक मजबूती पर खास फोकस करेगी। अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप से पहले टीम स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर करेगी। यह शिविर स्विस एल्प्स में मशहूर एडवेंचरर माइक हॉर्न के 'बेस कैंप' में आयोजित होगा। इसकी जिम्मेदारी मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अप्टन संभालेंगे। भारतीय टीम इस महीने के अंत में स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले भी इसी तरह का शिविर किया था। उस ट्रेनिंग का फायदा टीम को मिला और भारत ने लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता था। अब विश्व कप और एशियाई खेलों को देखते हुए फिर से वही फॉर्मूला अपनाया जा रहा है।

Indian Hockey

भारतीय हॉकी (फोटो साभार- X)

स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय शिविर

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने पीटीआई से बातचीत में कहा, "प्रो लीग से पहले हमने एक शिविर किया था और अब दूसरा शिविर होगा। हम स्विट्जरलैंड जाएंगे, जहां पैडी अप्टन के साथ 2-3 दिन का कार्यक्रम तय है। इसका बेसब्री से इंतजार है।" उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक वाली तैयारी को दोहराया जाएगा, लेकिन इस बार टीम अलग है इसलिए दृष्टिकोण भी बदला हुआ होगा। फुल्टन के मुताबिक शिविर का सबसे बड़ा उद्देश्य टीम के बीच तालमेल, भरोसा और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है। "हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिए। टीम का आत्मविश्वास ऊंचा हो और खिलाड़ी एक-दूसरे पर आंख बंद करके भरोसा करें। यही सबसे जरूरी है।"

End of Feed