'गोल्ड जरूर मिलेगा', एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत लौटीं शूटर सोनम मस्कर का बयान

सोनम ने इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा विनोद के साथ मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। सोनम 634.1 पॉइंट्स के साथ टीम इवेंट में भारत की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि इलावेनिल ने 633.5 और विदर्शा ने 630.4 पॉइंट्स का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम का कुल स्कोर 1898.0 पॉइंट्स हो गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शूटर सोनम मस्कर ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों के सपोर्ट ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एशियन गेम्स से मेडल जीतकर लौटी भारत की शूटिंग टीम का शुक्रवार रात नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

Sonam Maskar

भारत लौटीं सिल्वर मेडलिस्ट सोनम। फाइल फोटो

End of Feed