भारतीय निशानेबाज रिदम का कमाल, 29 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा पर पदक से चूकीं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 13, 2023, 08:46 PM IST

ISSF Rifle/Pistol World Cup 2023: रिदम सांगवान ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन फाइनल में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आठवें स्थान पर रही। रिदम ने 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में 595 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल शूटिंग विश्व कप
  • भारत की रिदम सांगवान ने किया कमाल
  • 29 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, पर पदक से चूकीं

भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन फाइनल में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आठवें स्थान पर रही। रिदम ने 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में 595 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और बुल्गारिया की डायना इगोरोवा के 1994 में मिलान में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

Rhythm Sangwan break 29 year old World Record in ISSF Shooting World Cup

रिदम सांगवान (SAI Media)

इस बीच दो बार इगोरोवा के रिकॉर्ड की बराबरी की गई। भोपाल में इस साल मार्च में खेले गए विश्वकप में जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। डोरेन ने यहां बाकू में कांस्य पदक जीता, जबकि चीन की फेंग सिक्सुआन ने फाइनल में ईरान की हनियाह रोस्तमियान को पराजित करके विश्वकप में इस स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

End of Feed