IPBL 2025: इंडियन पिकलबॉल लीग का आज होगा धमाकेदार आगाज, स्टार्स से सजी 6 टीमों के लिए मंच है तैयार

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) के डेब्यू सीजन का आगाज 1 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में होने जा रहा है। जानिए टीम, खिलाड़ियों, शेड्यूल, सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी अहम बातें।

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) के डेब्यू सीजन का आगाज 1 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में होने जा रहा है। देसी और ग्लोबल स्टार्स से सजी छह टीमों के साथ इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 भारत के गलियारे में एक नई और शुरुआत के लिए तैयार है। 1 से 7 दिसंबर तक चलने वाली लीग में हैदराबाद रॉयल्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मुंबई स्मैशर्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स, लखनऊ लेपर्ड्स और कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव टीमें शिरकत करेंगी और पहले सीजन में खिताबी जीत के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस दौरान प्रशंसकों को हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा। द टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। लीग पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत और भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Indian Pickleball League 2025_ Six Teams, Global Stars and India’s Best Set for Debut Season

इंडियन पिकलबॉल लीग 2025: छह टीमें, ग्लोबल स्टार्स और डेब्यू सीज़न के लिए मंच है तैयार

IPBL 2025 मैच शेड्यूल (IPBL 2025 Match Schedule)

1 दिसंबर, 2025

  • 13:00 ओपनिंग सेरेमनी
  • 14:30 बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम लखनऊ लेपर्ड्स
  • 16:30 हैदराबाद रॉयल्स बनाम कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव
  • 18:30 चेन्नई सुपर वॉरियर्स बनाम मुंबई स्मैशर्स

End of Feed