GOLD, GOLD, GOLD: भारतीय तीरंदाजों ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पुरुषों के कंपाउंड इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता

India Men Team Win Compound Archery Gold Medal: आर्चरी में बुधवार को दो गोल्ड मेडल आ चुके थे। अंत में बारी थी पुरुषों के कंपाउंड टीम इवेंट की। भारत और चीन के बीच हुए इस मुकाबले में भारत ने बाजी मारी और आर्चरी में भारत ने तीसरा एशियाड गोल्ड जीत लिया।

भारतीय तीरंदाजों ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को कमाल कर दिया। अलग-अलग वर्ग में दो मेडल पहले ही तीरंदाज आज जीत चुके थे। अब भारत ने पुरुषों के कंपाउंड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यानी तीरंदाजी में भारत ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है।

India Mens Archery Team Win Gold Medal In Asiad As Archers Win 3 Golds

भारतीय तीरंदाजों ने एशियाड में लगाई गोल्ड की हैट्रिक (X/SAIMedia)

पुरुषों के कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट में चीनी खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की और अपने पहले तीन शॉट्स में तीन बार 10 का स्कोर किया। भारत को सेमीफ़ाइनल में इस तरह से पिछड़ने के बाद वापसी करने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था, इसलिए फ़ाइनल में उन्हें अब इस दबाव से निपटना होगा। साहिल ने 10 के स्कोर के साथ भारत की शुरुआत की। गणेश ने भी 10 का स्कोर किया। लेकिन कुशल ने 9 का स्कोर किया, जिससे भारत शुरुआत में ही पिछड़ गया।

End of Feed