Asian Games, Squash: भारत की पुरुष और महिला स्क्वॉश टीमों ने चीन को हराकर की जबरदस्त शुरुआत

Squash Team Event, Asian Games 2026: व्यक्तिगत स्क्वॉश स्पर्धा के अलावा टीम इवेंट में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने चीन को हराते हुए टीम इवेंट में अपने अभियान का एशियन गेम्स में आगाज किया।

भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए में चीन को 3-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए पूल सी के मुकाबले में चीन को 2-1 से मात दी। पुरुष टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सूरज चंद, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर भारत को लगातार तीन मैचों में जीत दिलाई।

India Men And Women Squash Teams Begin Asiad Campaign With Win

भारतीय पुरुष और महिला स्क्वॉश टीमों ने जीत से की शुरुआत (X/SAIMedia)

सूरज ने 30 मिनट में डू शाओचियान को 11-4, 11-3, 12-10 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। शुरुआती दो गेम आसानी से जीतने के बाद तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। डू ने गेम प्वाइंट हासिल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखते हुए 12-10 से गेम और मैच अपने नाम किया।

End of Feed