Asian Games Boxing: भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल फाइनल में पहुंचे, गोल्ड या सिल्वर पक्का

Indian boxers Parveen Hudda And Ankush Panghal Qualify For Finals: बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाजों से एशियन गेम्स में कई पदकों की उम्मीद की जा रही है। मंगलवार को परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है, यानी गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का है। वहीं, नरेंद्र बरवाल 90+ किग्रा भार वर्ग में हार गए, हालांकि उनके खाते में भी कांस्य पदक आएगा।

Asian Games Boxing: भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक के मुकाबलों में प्रवेश किया। परवीन ने 65 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में चीन के ली शू को 5-0 से हराया। इसके बाद अंकुश ने 80 किलोग्राम वर्ग पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान के फजलुद्दीन एरकिनबोएव को 4-1 से हराया। एरकिनबोएव 75 किलोग्राम भार वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन हैं।

Parveen Hudda And Ankush Panghal Qualify For Asian Games Boxing Final

परवीन और अंकुश ने एशियन गेम्स बॉक्सिंग फाइनल में जगह बनाई (X/SAIMedia)

परवीन का पिछले एशियाई खेलों में जीता गया कांस्य पदक अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) द्वारा 22 महीने के निलंबन के बाद छीन लिया गया था। परवीन पर यह कार्रवाई अपने ठिकाने की जानकारी (व्हेयरअबाउट्स) से जुड़ी विफलता के कारण हुई थी। अब उन्होंने हांगझोउ में अपने प्रदर्शन से आगे निकलते हुए एशियाई खेलों में कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

End of Feed