Asian Games Boxing: 12 साल का सूखा खत्म, जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल जीतकर मैरी कॉम का कमाल दोहराया

Lovlina Borgohain Wins Gold Medal: भारतीय महिला मुक्केबाज व टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर एशियन गेम्स में कमाल करते हुए फाइनल में चीन की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। वो मेरी कॉम द्वारा 2014 में जीते गोल्ड मेडल के बाद एशियाड गोल्ड जीतने वाली दूसरी महिला बनी हैं। इस तरह 12 साल का सूखा खत्म हुआ।

Lovlina Borgohain Wins Asiad Boxing Gold Medal: अपने 29वें जन्मदिन पर आज (शुक्रवार, 2 अक्टूबर) भारतीय महिला मुक्केबाज व टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में कमाल करते हुए 75 किलोग्राम फाइनल में चीन की मुक्केबाज बाउ जीई को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में 5-0 से जजों की आम सहमति वाले फैसले के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ लवलीना ने 12 साल का सूखा भी खत्म कर दिया। दरअसल, एशियन गेम्स महिला बॉक्सिंग में आखिरी गोल्ड मेडल 2014 में मैरी कॉम ने फ्लाइवेट वर्ग में जीता था। उसके बाद से महिला बॉक्सिंग में भारत इस शानदार मौके के लिए तरस गया था।

Lovlina Borgohain Wins Gold Medal In Asiad 2026 Boxing

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने जीता भारत के लिए 12वां गोल्ड मेडल

फाइनल मुकाबले में लवलीना ने पहले राउंड में चीन की मुक्केबाज द्वारा आक्रमक रवैया अपनाने के बावजूद ये राउंड 3-2 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे राउंड में लवलीना ने कुछ बेहद प्रभावी पंच लगाए जिसके दम पर इस राउंड में वो चीन की मुक्केबाज पर बहुत भारी पड़ीं और ये राउंड उन्होंने 4-1 से अपने नाम किया। इस तरह दो राउंड के बाद लवलीना 2-0 की अहम बढ़त ले चुकी थीं। अंतिम राउंड में बाउ जीई ने काफी पंच लवलीना की तरफ फेंके लेकिन ज्यादातर से लवलीना बचती निकलीं और जो पंच लवलीना ने लगाए वो सही जगह पर लगे, इसी कारण जजों ने अंतिम फैसला 5-0 से लवलीना के पक्ष में दिया।

End of Feed