भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस, कर्नाटक ने अपने दूसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
पुलेला गोपीचंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गोपीचंद समेत चार अन्य प्रतिष्ठित भारतीयों को राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया। गोपीचंद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों चार अन्य प्रतिष्ठित भारतीयों के साथ डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाना एक बड़ा सम्मान है।’’
खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के दौरान गोपीचंद ने 2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था, वो प्रकाश पादुकोण के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उनको 1999 में अर्जुन अवॉर्ड, 2009 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड और 2014 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
