वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों ने कई फाइनल्स में जगह बनाई, पदकों की होगी बौछार!

World Archery Para Series: भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में जमकर धमाल मचाया है। भारतीय तीरंदाजों ने कई वर्गों के फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है और उम्मीद है कि पदकों की झड़ी लगेगी।

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (स्टेज III) के तीसरे दिन भारत ने कई फ़ाइनल में जगह बनाई और रिकर्व, कंपाउंड और W1 इवेंट में कई मेडल पक्के किए। विजुअली इम्पेयर्ड 1 कैटेगरी में, तन्वी प्रवीण इंगले फ़ाइनल में साइप्रस के क्रिस्टोस मिसोस से 4-6 से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। युगल गर्ग ने इसी कैटेगरी में अपने ही देश के पवन कुमार को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

World Archery Para Series, Indian Archers Secure Big Medal Haul

विश्व आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों का धमाल (X/India_Archery)

हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने चीन के ज़िया लेई और झू वेनजियान को 5-1 से हराकर पैरा रिकर्व पुरुष टीम इवेंट के फ़ाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और मेडल पक्का किया। भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल के मुक़ाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया का सामना करेगी। भावना और पूजा द्वारा अपनी ईरानी प्रतिद्वंद्वियों को 6-2 से हराने के बाद भारत ने पैरा रिकर्व महिला टीम इवेंट के फ़ाइनल में भी जगह बनाई। वे गोल्ड मेडल मैच में चीन का सामना करेंगी।

End of Feed