Hockey WC: सेमीफाइनल में ना पहुंचने का गम भुलाकर अब भारतीय महिला हॉकी टीम का आखिरी लक्ष्य, जर्मनी को हराकर पांचवां स्थान हासिल करे

India vs Germany Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में गोल अंतर से चूकने के कारण वे सेमीफाइनल में नहीं पाईं। अब उस गम को भुलाकर भारतीय महिला टीम को गुरुवार को पांचवें स्थान को हासिल करने का लक्ष्य बनाना होगा, जहां उनके खिलाफ खड़ी होगी जर्मनी की मजबूत टीम।

पूरे टूर्नामेट में सिर्फ एक मैच हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने के गम को भुलाकर बृहस्पतिवार को यहां अपने से ऊंची रैंकिंग वाली जर्मनी को हराते हुए विश्व कप में पांचवें स्थान के साथ विदा लेने के इरादे से उतरेगी और मैच का नतीजा चाहे जो हो, यह पिछले 52 साल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। इस साल शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है । आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे पूल चरण का आखिरी मैच अगर गोलरहित ड्रॉ नहीं रहता तो भारतीय टीम सेमीफाइनल खेल रही होती । तीन दिन के ब्रेक ने उस हार की मायूसी को भुलाने में मदद की होगी और अब पांचवीं रैंकिंग वाली दो बार की चैम्पियन जर्मन टीम की कठिन चुनौती का सामना करना है जो विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैचों में उसे हरा चुकी है।

Hockey World Cup 2026, India vs Germany Fifth Spot Match

हॉकी विश्व कप में पांचवें स्थान के लिए जर्मनी से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम (X/HockeyIndia)

इससे पहले हुए 15 विश्व कप में से आठ ही खेल सकी भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में फ्रांस में ही पहले टूर्नामेंट में रहा था जब अजिंदर कौर की कप्तानी में टीम चौथे स्थान पर रही थी। एम्सटेलवीन और स्पेन के टेरेसा में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही थी। पहली बार विश्व कप खेल रही 11 युवा खिलाड़ियों को लेकर उतरे कोच शोर्ड मारिन की टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है और अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों से पहले उसका आत्मविश्वास बढा होगा जहां स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका है।

End of Feed