India vs Chile Hockey: महिला हॉकी नेशंस कप के फाइनल में भारतीय टीम, सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से दी मात

महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में भारतीय टीम ने जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने चिली को 6-0 से मात देकर एकतरफा जीत दर्ज की। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारत ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा, जो अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Chile Women Hockey: भारतीय महिला टीम ने एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल ने भारतीय टीम ने चिली पर एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। भारत ने चिली को 6-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप मुकाबले के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन किया। मैच में दीपिका और नवनीत कौर नो दो-दो गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भारत फाइनल में भिड़ेंगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच यूएसए और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

IND W vs CHI W Hockey

भारत ने चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह। फोटो- हॉकी इंडिया

मैच में भारत ने चिली पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। नवनीत कौर ने 5वें मिनट मिली पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाया और 6वें मिनट पर गोलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 13वें वें मिनट में फील्ड गोलकर इस बढ़त को 2-0 कर दी। इसके बाद गोल करने की कमान दीपिका ने उठाई। पहले क्वार्टर से पहले दीपिका (14वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे।

End of Feed