LIVE

India vs Wales Hockey, Match Highlights, Hockey World Cup 2023: भारत ने वेल्स की दी पटखनी, क्रासओवर मुकाबले पर टिका क्वार्टर फाइनल का टिकट

India vs Wales Hockey, Match Highlights, Hockey World Cup 2023: भारत ने वेल्स की दी पटखनी, क्रासओवर मुकाबले पर टिका क्वार्टर फाइनल का टिकट
India vs Wales Hockey, Match Highlights, Hockey World Cup 2023: भारत ने वेल्स की दी पटखनी, क्रासओवर मुकाबले पर टिका क्वार्टर फाइनल का टिकट

India vs Wales Hockey Match Highlights, Hockey World Cup 2023 Final Score: हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-2 के अंतर से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। इसके लिए भारत को वेल्स को 8 गोल के अंतर से मात देनी थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इंग्लैंड की टीम 2 जीत एक ड्रॉ और 9 गोल अंतर के साथ ग्रुप डी में टॉप पर रही और क्वार्टर फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रासओवर मुकाबले में 22 तारीख को ग्रुप सी में तीसरे पायदान पर रही टीम को मात देनी होगी। तभी उसका 48 साल से हॉकी विश्व कप में चल रहा पदकों का सूखा खत्म हो सकेगा।भारत और वेल्स के बीच मुकाबला भारत के दबदबे के साथ शुरू हुआ। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी गोल के साथ की। लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंत में वेल्स ने जवाबी हमला करते हुए दो मिनट में दो गोल करके स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों और टीम की सांसे रुक गईं। लेकिन चौथे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की और दो और गोल करके मुकाबला 4-2 से अपने नाम कर लिया। जीत का ये अंतर सीधे क्वार्टर फाइनल में टीम को पहुंचाने के लिए नाकाफी रहा। मैच में भारत के लिए दो गोल आकाशदीप सिंह ने किए। वहीं एक-एक गोल शमशेर सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वेल्स के लिए गोल गेराथ फुरलॉग और जैकब ड्रैपर ने किए।

JAN 19, 2023 21:18 IST

वेल्स को दी 4-2 से पटखनी

JAN 19, 2023 21:12 IST

22 जनवरी को होगा भारत का क्रॉस ओवर मुकाबला

भारतीय टीम को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रासओवर मुकाबले में 22 तारीख को ग्रुप सी में तीसरे पायदान पर रही टीम को मात देनी होगी। तभी उसका 48 साल से हॉकी विश्व कप में चल रहा पदकों का सूखा खत्म हो सकेगा।
JAN 19, 2023 21:06 IST

भारत ने दी वेल्स को 4-2 से मात

भारतीय टीम ने वेल्स को 4-2 के अंतर से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की लेकिन सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से चूक गया। वेल्स को भारत को 8 गोल के अंतर से पटखनी देनी थी तभी उसे क्वार्टर फाइनल का टिकट मिलता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
JAN 19, 2023 21:03 IST

हरमनप्रीत ने किया भारत के लिए चौथा गोल, भारत 4-2 से हुआ आगे

मैच के आखिरी पलों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके 4-2 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
JAN 19, 2023 21:00 IST

तीन मिनट का खेल बाकी, भारत की बढ़त बरकरार

भारत और वेल्स के बीच मुकाबले के तीन मिनट बाकी हैं और भारतीय टीम 3-2 से आगे चल रही है।
JAN 19, 2023 20:57 IST

5 मिनट का खेल बाकी, भारत 3-2 से आगे

वेल्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले 3-2 से आगे चल रही है। भारतीय टीम की वेल्स को बड़े अंतर से पटखनी देने का सपना तकरीबन टूट गया है।
JAN 19, 2023 20:49 IST

10 मिनट का खेल बाकी, भारत 3-2 से आगे

मैच के खत्म होने में 10 मिनट का खेल बाकी है और भारतीय टीम 3-2 के अंतर से आगे है। भारतीय टीम की सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं।
JAN 19, 2023 20:48 IST

मनदीप फिर चूके

मनदीप सिंह लगातार दूसरी बार गोल के करीब गेंद को सही समय में दिशा देने से चूक गए।
JAN 19, 2023 20:48 IST

गोल करने का शानदार मौका फिर फिसला

चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारतीय टीम को एक और गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वो गोल पोस्ट के करीब पहुंचने के बाद हाथ से फिसल गया। वेल्स के गोलकीपर ने शानदार सेव करके अपनी टीम को 2 गोल के अंतर से पिछड़ने से बचा लिया।
JAN 19, 2023 20:45 IST

शुरू हुआ चौथे क्वार्टर का खेल, आकाशदीप ने दागा गोल

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में आकाशदीप सिंह ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। आकाशदीप का यह मैच में दूसरा गोल है।
JAN 19, 2023 20:43 IST

2-2 की बराबरी के साथ हुआ तीसरे क्वार्टर का अंत

भारत वेल्स मैच का तीसरा क्वार्टर वेल्स के नाम रहा। भारत को तीसरे क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से एक को भी भारतीय टीम गोल में तब्दील नहीं कर सकी। लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंत में वेल्स को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दोनों को ही गोल में तब्दील करके वेल्स ने मैच में वापसी करके 2-2 की बराबरी कर ली।
JAN 19, 2023 20:41 IST

घायल हुआ वेल्स का खिलाड़ी

दूसरा गोल करने वाले Draper Jacob तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले चोटिल हो गए।
JAN 19, 2023 20:40 IST

वेल्स ने किया दूसरा गोल, स्कोर 2-2 से बराबर

वेल्स की टीम ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल करके भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। मैच के 42वें और 44 वें मिनट में वेल्स ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। दूसरा गोल ड्रॉपर जैकब ने किया।
JAN 19, 2023 20:36 IST

वेल्स ने किया गोल, भारत की बढ़त बरकरार

वेल्स की टीम को तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे फुरलॉन गीरथ ने गोल में तब्दील करके अपनी टीम का मुकाबले में खाता खोलकर स्कोर 2-1 कर दिया।
JAN 19, 2023 20:32 IST

भारत को मिला पांचवां पेनल्टी कॉर्नर

भारतीय टीम को सेकेंड हाफ में तीसरा और मैच में पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार भी वो गोल नहीं कर पाई।
JAN 19, 2023 20:31 IST

जारी हो भारत की गोल करने की जद्दोजहत

भारत की वेल्स के खिलाफ अधिक से अधिक गोल करने की जद्दो जहत जारी है। लेकिन गोल करने के भारतीय टीम ने कई मौके गंवाए हैं।
JAN 19, 2023 20:29 IST

भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर, नहीं हो पाया गोल

भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर के आठवें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार भी टीम इंडिया गोल नहीं कर सकी। यह भारत को मिला चौथा पेनल्टी कॉर्नर था।
JAN 19, 2023 20:20 IST

आकाशदीप ने किया भारत के लिए दूसरा गोल

आकाशदीप सिंह ने तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में फील्ड गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। आकाशदीप ने मैच के 32वें मिनट में ये गोल किया।
JAN 19, 2023 20:18 IST

वेल्स को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर

वेल्स को तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे वो गोल में तब्दील करने में नाकाम रहा।
JAN 19, 2023 20:17 IST

शुरू हुआ तीसरे क्वार्टर का खेल

भारत की 1-0 की बढ़त के साथ पहले तीसरे क्वार्टर की शुरुआत हुई है।