IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार दोनों मुल्कों के स्पोर्ट्स लवर्स को बेसब्री से रहता है। चाहे वो किसी भी खेल में टकराएं, लोग उनका भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, बस शर्त इतनी रहती है कि हारना नहीं है। मंगलवार को भी एक ऐसा ही दिन स्पोर्ट्स लवर्स के लिए होने वाला है, क्योंकि एक बार फिर दोनों मुल्क खेल के मैदान में भिड़ने वाले हैं। इस बार उनकी टक्कर हॉकी के मैदान पर होने वाली है। दोनों टीम आखिरी बार 2024 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जहां भारत ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया था। हेड टू हेड में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 17 मैच में 15 में भारत को जीत मिली है जबकि केवल 2 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है।
भारत-पाकिस्तान (साभार-AI Image)
हॉकी के मैदान पर भारत-पाकिस्तान
मंगलवार को लंदन में एफआईएच प्रो लीग में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है। पाकिस्तान को इस लीग में जीत का खाता खोलना है, जबकि भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है और भारत 12 मैच में 2 मुकाबला जीतकर 8वें पोजीशन पर है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला (Ind vs Pak Match Date)
भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला मंगलवार, 23 जून को होगा।
कहां होगा भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला (Ind vs Pak Match Venue)
भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर लंदन में होगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला (Ind vs Pak Match Match Timing)
भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देखें भारत-पाकिस्तान Fih Pro League मुकाबला (Ind vs Pak Match On TV)
भारत-पाकिस्तान Fih Pro League का मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत-पाकिस्तान Fih Pro League मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (Ind vs Pak Match Live Streaming)
भारत-पाकिस्तान Fih Pro League मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
