India Open Badminton 2025: क्वार्टर फाइनल में थमा पीवी सिंधू और किरण जॉर्ज का सफर, सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

इंडिया ओपन बैडमिंटन में शुक्रवार को पीवी सिंधू और किरण जॉर्ज को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं चिराग सात्विक की जोड़ी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शुक्रवार को इंडिया ओपन सुपर 750 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पेरिस कांस्य पदक विजेता इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से हारकर बाहर हो गईं जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय उम्मीद कायम रखी।

satwik sairaj rankireddy and chirag shetty

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

सेमीफाइनल में पहुंची चिराग सात्विक की जोड़ी

2022 की चैम्पियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने कोरिया के जिन योंग और कांग मिन ह्यु की जोड़ी को महज 41 मिनट में 21-10, 21-17 से हरा दिया। इस जोड़ी का यह टूर पर लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। यह जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और मलेशिया सुपर 1000 के अंतिम चार में पहुंची थी।

End of Feed