Asian Games 2026: एशियाई खेलों में विलंब और व्यवधान के बाद हुआ भारत समेत कई देशों का ध्वजारोहण समारोह

एशियाई खेलों में भारत सहित कई देशों का ध्वजारोहण समारोह शुक्रवार को एक घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुआ। जानिए क्यों हुई देरी?

नागोया: एशियाई खेलों में भारत समेत छह देशों का ध्वजारोहण समारोह शुक्रवार को एक घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुआ और बाद में बताया गया कि एशियाई ओलंपिक परिषद और स्थानीय आयोजन समिति के बीच गलतफहमी इस व्यवधान का कारण रही। समारोह जापान के समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था जो 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ। समारोह के लिये बैंड तैयार था और निंजा योद्धाओं की तरह सजे कलाकार भी अपने हुनर की नुमाइश का इंतजार कर रहे थे।

Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026

भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव और चार अभियान उप प्रमुख अचंता शरत कमल, लिजो डेविड टी, अलकनंदा अशोक और अंजलि भागवत गार्डन पियर पर समारोह के लिये मौजूद थे। यह स्थान खिलाड़ियों के लिये बने कंटेनरनुमा आवास के करीब है। समारोह में यमन, उत्तर कोरिया, फलस्तीन, भारत, चीनी ताइपे और तिमोर लेस्टे को भाग लेना था लेकिन उन्हें इंतजार करने को कहा गया । पंद्रह मिनट इंतजार के बाद उन्हें अपने अपने विश्राम क्षेत्र में जाने को कहा गया। स्थानीय आयोजकों ने दुभाषिये(ट्रांसलेटर) के जरिये मीडिया से कहा, 'विलंब के लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं। एक टीम के साथ कुछ दिक्कत है। हम 15 मिनट बाद फिर बहाल करने की कोशिश करेंगे।'

End of Feed