आईओए की एसजीएम में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की भारत की दावेदारी को मंजूरी मिलेगी

भारतीय ओलंपिक संघ की आगामी बैठक में भारतीय खेल प्रेमियों को एक गुड न्यूज मिल सकती है। दरअसल 2023 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का ऐलान इस बैठक में औपचारिक रुप से किया जा सकता है।

भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली को बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि देश इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी का मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। आईओए मुख्यालय में एसजीएम का मुख्य एजेंडा ‘भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए राष्ट्रमंडल खेल (पूर्व सीजीएफ) को बोली प्रस्तुत करने की मंजूरी और इससे संबंधित अन्य कार्य’ है।

IOA Olympic Games

भारतीय ओलंपिक संघ (साभार-X)

एसजीएम में दो अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लेखापरीक्षित खातों के विवरण पर विचार और उसे पारित करना और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सांविधिक लेखा परीक्षक को नियुक्त करना।

End of Feed