महिला जूनियर एशिया कप के पहले मैच में भारत का कहर, उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2023, 09:00 PM IST

India beat Uzbekistan 22-0: जूनियर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जमकर कहर बरपाया है। अन्नू की दोहरी हैट्रिक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

अन्नू की दोहरी हैट्रिक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

India beat Uzbekistan 22 goals to nil in Junior Women Asia Cup Hockey tournament

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Hockey India)

भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें); मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं); अन्य निशाने पर मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे।

End of Feed