IND vs PAK Boxing: पाकिस्तानी बॉक्सर पर फतह के बाद बोले जदुमणि सिंह, कहा- जीत कारगिल हीरोज के नाम

जदुमणि सिंह मंडेन्गबाम ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को सर्वसम्मति से हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस के 55 किग्रा बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय बॉक्सर का मुकाबला इंग्लैंड के एलिस ट्रोब्रिज से होगा, जिसमें पदक पक्का करने का मौका होगा। वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने भी अपना मुकाबला जीतकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है, जबकि सचिन सिवाच भी अगले राउंड में पहुंच गए हैं। उन्होंने यह जीत कारगिल हीरोज को समर्पित की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के जदुमणि सिंह मंडेन्गबाम ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर मेंस के 55 किग्रा बॉक्सिंग क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जदुमणि की इस जीते से भारत की मेडल की उम्मीद अभी जिंदा है। इस जीत के साथ जदुमणि क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां मेडल राउंड में जगह बनाने के लिए मंगलवार को उनका मुकाबला इंग्लैंड के एलिस ट्रॉब्रिज से होगा।

Jadumani Singh

जदुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया। फोटो- SAI

मणिपुर के इस बॉक्सर ने ग्लासगो में रविवार को हुए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में 5-0 से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी पर नियंत्रण बनाए रखा और अंतिम आठ में जगह बनाई। इस जीत के साथ जदुमणि का गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ-32 में स्कॉटलैंड के एरॉन कलन पर एकतरफा जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

End of Feed