दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी ने जीता एक और खिताब, यह उनका इस साल का चौथा टाइटल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 31, 2023, 11:33 AM IST

Poland Open 2023, Iga Swiatek vs Laura Siejmund: टेनिस टूर्नामेंट को एक दिन में तीन चैम्पियन मिले। पौलेंड ओपन, हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन और अटलांटा ओपन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पौलेंड ओपन में दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी इगा स्वातेक ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया।

Poland Open 2023, Iga Swiatek vs Laura Siejmund: दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वातेक ने पोलैंड ओपन के खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में इगा स्वातेक ने लौरा सीजमंड को 6-0, 6-1 से हराकर इस साल का अपना चौथा खिताब जीत लिया। फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्वातेक ने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। वह इस साल दोहा और स्टटगार्ट में भी खिताब जीत चुकी हैं। पोलैंड की इस खिलाड़ी ने कहा,‘मैं अपनी टीम और परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं । यहां खेलना आसान नहीं था लेकिन मुझे खुशी है कि मैं जीत सकी।’ उन्होंने सेमीफाइनल में बेल्जियम की यानिना विकमायेर को 6-1, 7-6 से मात दी थी। खराब रोशनी के कारण शनिवार को बीच में रोके जाने के बाद यह मैच रविवार को ही पूरा हुआ।

Iga Swiatek

इगा स्वातेक। (फोटो-इगा स्वातेक के ट्विटर से)

ज्वेरेव ने जीता हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन का खिताब

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लाज्लो जेरे को 7-5, 6-3 से हराकर पहली बार हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस खिताब जीत लिया। इटली के जूरिन में नवंबर 2021 में जीतने के बाद यह ज्वेरेव का पहला खिताब है । उसने एक भी सेट गंवाये बिना हैम्बर्ग ओपन में खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने जीत के बाद कहा,‘मैं यहां पैदा हुआ हूं और इन्ही कोर्ट पर टेनिस सीखा है। यहां जीतना दूसरे टूर्नामेंटों की तुलना में अलग है।’ महिला वर्ग में नीदरलैंड की अरांतजा रूस ने खिताब जीता।

End of Feed