'सबसे पहले मां से बात की, वो नाराज थीं'... कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के बाद क्या हुआ, हरजिंदर कौर ने बताया

Harjinder Kaur Statement After Winning Silver Medal In CWG 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारत्तोलक हरजिंदर कौर ने इस शानदार सफलता के बाद सबसे पहले अपनी मां से बात की। उनके मुताबिक उनकी मां नाराज थीं।

India In Commonwealth Games 2026: भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 69kg इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने की खुशी उन्होंने अपनी माँ के साथ बांटी, जो प्रतियोगिताओं के लिए घर से दूर रहने की वजह से उनसे थोड़ी नाराज़ थीं। हरजिंदर, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 69 kg वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश के मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा, ने कहा कि किसी भी बड़े इवेंट को जीतने के बाद वह तुरंत अपनी मां से बात करती हैं।

Harjinder Kaur Statement After winning silver medal in cwg 2026

हरजिंदर कौर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत पदक (Instagram/HarjinderKaur)

हरजिंदर ने कहा, "जब भी मैं कोई मेडल जीतती हूं, तो आमतौर पर सबसे पहले अपनी मां को फोन करती हूं, और आज भी ऐसा ही हुआ, इवेंट के ठीक बाद मैंने उनसे थोड़ी बात की क्योंकि वह लंबे समय से प्रतियोगिताओं के लिए बाहर रहने की वजह से मुझसे थोड़ी नाराज़ थीं।"

End of Feed