आपके संन्यास के फैसले से हैरान हूंः खेलमंत्री ने दीपा कर्माकर को लिखा पत्र

Deepa Karmakar Retirement: खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को पत्र लिखकर खेल से संन्यास लेने के उनके फैसले पर हैरानी जताई। ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी दीपा रियो ओलंपिक 2016 में चौथे स्थान पर रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेलमंत्री मांडविया ने दीप कर्माकर को पत्र लिखा
  • जिमनास्ट दीपा के संन्यास से हैरान हैं खेलमंत्री
  • मनसुख मांडविया ने रिटायरमेंट पर हैरानी जताई

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को पत्र लिखकर खेल से संन्यास लेने के उनके फैसले पर हैरानी जताई। ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी दीपा रियो ओलंपिक 2016 में चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने सोमवार को खेल को अलविदा कह दिया।

Mansukh Mandviya writes letter to Deepa Karmakar

मनसुख मांडविया ने दीपा कर्माकर को लिखा पत्र (Instagram)

मांडविया ने दीपा को लिखे पत्र में कहा, "मुझे पता चला कि आपने जिम्नास्टिक से संन्यास ले लिया है । आपके फैसले पर मैं आश्चर्यचकित हूं लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपने जीवन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया होगा । मैं आपके इस निर्णय का पूर्ण सम्मान करता हूं।"

End of Feed