Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हार के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में मुश्किल हुई भारत की राह, जानिए सेमीफाइनल का गणित

महिला हॉकी विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स से 0-2 से हार के बाद भी भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जीवित हैं। सलीमा टेटे की टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा और यह उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स चीन के खिलाफ हार से बच जाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Semi-Final Qualification Scenario In Women Hockey World Cup 2026: दूसरे दौर में नीदरलैंड्स से 0-2 की हार के बावजूद, भारत की महिला हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जीवित हैं। इस हार के बाद सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीम ग्रुप-E में एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है, लेकिन भारत अभी भी शीर्ष दो में जगह बनाकर अंतिम चार में प्रवेश कर सकता है।

Ind Hockey WC

हॉकी वर्ल्ड कप में महिला टीम। फोटो- हॉकी इंडिया

दूसरे दौर की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिससे भारत के सामने अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर एक अंक हासिल किया है, लेकिन गोलों की संख्या में बेहतर प्रदर्शन के कारण फिलहाल वह भारत से ऊपर है। ऐसे में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो का है।

End of Feed