जूनियर हॉकी विश्व कप 1997 के स्टार रहे हॉकी खिलाड़ी की हुई रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2023, 11:41 PM IST

साल 1997 में लंदन में आयोजित जूनियर हॉकी विश्व कप के हीरो रहे भारतीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा की वाराणसी में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी राजीव कुमार मिश्रा रहस्यमय परिस्थितियों में वाराणसी के सरसौली इलाके में अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 46 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, राजीव की मौत कुछ दिन पहले ही हुई होगी और उनके घर से दुर्गंध आने के बाद उनके पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

Rajeev Mishra

राजीव मिश्रा( साभार दिलीप टिर्की)

माना जाता था भविष्य का सितारा

राजीव को 1997 लंदन में जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उस समय भारतीय हॉकी का अगला बड़ा सितारा माना जाता था। वाराणसी में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) के पद पर तैनात होने के कारण वह अकेले रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो लखनऊ में रहते हैं।

End of Feed