दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, लगाया चोरी और साजिश का आरोप

हॉकी इंडिया के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच महासंघ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने कुछ अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया है जब महासंघ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने कुछ हॉकी इंडिया अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन पर ’आपराधिक विश्वासघात, चोरी, जान जोखिम में डालने और गलत तरीके से परित्याग’ का आरोप लगाया। टिर्की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उनकी संपत्तियों और दस्तावेजों की तत्काल बरामदगी की भी मांग की गई है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की, लेकिन यह भी बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Dilip Tirkey

दिलीप टिर्की (फोटो क्रेडिट AI Generated/PTI/News Room Verified)

दर्ज कराई नामजद शिकायत

टिर्की की शिकायत में हॉकी इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक कमांडर आर के श्रीवास्तव, हॉकी इंडिया के वित्त प्रबंधक सुबोध कुमार, हॉकी इंडिया के निदेशक भूषण कुमार और वाहन के चालक हरमिंदर सिंह के नाम शामिल हैं। श्रीवास्तव को हालिया एफआईएच विश्व कप के दौरान केसरिया जर्सी विवाद के बाद टिर्की ने पद से हटा दिया था। इस घटनाक्रम पर टिर्की को किए गए बार-बार फोन का कोई जवाब नहीं मिला।

End of Feed