Hockey World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय मेंस हॉकी टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने जा रहा है। अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में 20 सदस्यीय भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी, जो 1975 की ऐतिहासिक जीत के 50 साल बाद भारत को दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अगले महीने होने वाले एफआईएच मेंस हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें प्रो लीग का यूरोप चरण खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। वहीं, युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

Hockey India announces squad

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान। फोटो- हॉकी इंडिया

प्रो लीग में 24 सदस्यीय टीम चुनी गई थी, लेकिन विश्व कप में 20 सदस्यों की टीम ही चुनी जानी है। डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राजकुमार पाल और रविचंद्र सिंह मोइरांगथाम और फॉरवर्ड सेल्वम कार्ति टीम में जगह नहीं बना सके हैं। भारत पिछले महीने प्रो लीग के यूरोप चरण के बाद चार जीत, पांच ड्रॉ और सात हार के बाद 9 टीमों में पाकिस्तान से ऊपर आठवें स्थान पर रहा।

End of Feed