हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया आश्वासन, एशियाड कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली राज्य की तीन खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये

Himachal Pradesh CM Promises 1 Crore Rupees To Asian Games Female Kabaddi Players: एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की कप्तान पुष्पा राणा सहित दो अन्य खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से आती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की और 33 लाख रुपये देने के बाद 1-1 करोड़ रुपये और नौकरी का आश्वासन दिया।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों की बातें सुनीं और पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 1-1 करोड़ रुपये देने का भरोसा दिलाया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात के दौरान क्लास-1 सरकारी नौकरी की उनकी मांग पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Himachal Pradesh CM Sukhu Meets Asiad Gold Medallist Women Kabaddi Players

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एशियाड गोल्ड मेडल विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात की (X/CMO Himachal)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को घोषणा की कि एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ियों – पुष्पा, ज्योति और भावना – को राज्य सरकार की ओर से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

End of Feed