PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स पहली बार बना प्रो-कबड्डी लीग चैंपियन, फाइनल में पटना पाइरेट्स को चटाई धूल

Pro Kabaddi League 2024 Champion: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (Pro Kabaddi League Season 11) खिताब हरियाणा स्टीलर्स(Haryana Steelers) ने तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) को मात देकर अपने नाम कर लिया है।

हरियाणा स्टीलर्स(Haryana Steelers) ने तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स को खिताबी मुकाबले में पटखनी देकर प्रो-कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League Season 11)के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। लीग चरण में पहले स्थान पर रहने वाली हरियाणी स्टीलर्स ने पुणे के पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए खिताबी मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 32-23 के अंतर से मात दी। हरियाणा के लिए शो स्टॉपर शादलुई रहे उन्होंने 7 अंक टीम को दिलाए। हालांकि हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा 9 अंक शिवम पतारे ने बटोरे। वहीं विनय ने 6 अंक हरियाणा को दिलाए। खिताब अपने नाम करने वाली हरियाणा को 3 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली। वहीं उपविजेता पटना पाइरेट्स के खाते में 1.8 करोड़ रुपये आए।

Haryana Steelers

हरियाणा स्टीलर्स प्रो कबड्डी लीग 2024 चैंपियन (साभार PKL)

हरियाणा के नाम रहा मैच का पहला हाफ

खिताबी मुकाबले की शुरुआत धमाकेदार रही जिसमें हरियाणा ने शुरुआती अंक और शुरुआती बढ़त हासिल की। देवंक और अंकित पटना पाइरेट्स के लिए अंक जुटाने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे। लेकिन हरियाणा के खिलाड़िय मैच की शर्त और गति को नियंत्रित कर रहे थे। हरियाणा का दबदबा मैच में बनाए रखने में शिवम पतारे और मोहम्मदरेजा शादलूई ने अहम भूमिका अदा की। जयदीप और राहुल सेठपाल की अगुवाई वाले हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस ने दिखाया कि उन्हें टूर्मामेंट की सर्वश्रेष्ठ इकाइयों में से एक क्यों माना जाता है। हरियाणा के डिफेंस ने पटना पाइरेट्स के लिए अंक जुटा पाना बेहद मुश्किल कर दिया था लेकिन हॉफ टाइम तक पहुंचते पहुंचते गुरदीप और सुधाकर ने पटना पाइरेट्स को विरोधियों के करीब ला दिया। देवांक और अयान ने मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया लेकिन इसके बाद शिवम और विनय ने हरियाणा को बढ़त दिला दी। हॉफ टाइम पर दसनें सीजन की उपविजेता हरियाणा स्टीलर्स ने 15-12 की बढ़त पटना के खिलाफ बना ली थी।

End of Feed