गुजरात के कृषि मजदूर की बेटी काजल ने बढ़ाया देश का गौरव, एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

हांगकांग में जीता गया रजत पदक काजल की उपलब्धियों की सूची में एक और महत्वपूर्ण योग है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में रांची में आयोजित दक्षिण एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4X100 मीटर रिले में भी रजत पदक जीता था।

Kajal Vaja: गुजरात की उभरती स्प्रिंटर काजल वाजा ने फिर एक बार सिद्ध किया है कि दृढ़निश्चय, अनुशासन एवं अथक परिश्रम से साधारण परिवार से आने वाली प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ गांव की 19 वर्षीय काजल ने हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रविवार को महिलाओं की 4X100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kajal Vaja

काजल वाजा ने बढ़ाया देश का मान

45.04 सेकंड का समय दर्ज किया

तमिलनाडु की भावना, हरियाणा की आरती और उत्तर प्रदेश की निपम के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए काजल ने टीम को 45.04 सेकंड का समय दर्ज करवाने में मदद की। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने रजत पदक जीता और अंडर-20 वर्ग में भारत ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। भारतीय टीम ने पूर्व के 45.08 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर अपनी तेजी, टीमवर्क और बैटन एक्सचेंज की श्रेष्ठता प्रदर्शित की।

End of Feed