ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026: रूपा और पिंकी की महिला पेयर्स में लगातार तीसरी जीत, पुतुल सोनोवाल को पहली हार

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा, जिसमें महिला पेयर्स में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जबकि मेंस एकल में पुतुल सोनोवाल को लगातार दो जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। रूपा और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा, जिसमें महिला पेयर्स में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जबकि मेंस एकल में पुतुल सोनोवाल को लगातार दो जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। रूपा और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए महिला पेयर्स के सेक्शन बी में तीसरे राउंड में टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन को टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखा।

Lawn Bowls

लॉन बॉल में भारत की उम्मीद कायम।

रूपा और पिंकी ने पहला सेट 5-2 से जीता। टोंगा ने पहले ‘एंड’ में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने दूसरे ‘एंड’ में रूपा (लीड) और पिंकी (स्किप) के बीच बेहतरीन तालमेल के जरिए वापसी की। इससे भारत दूसरे ‘एंड’ में आगे हो गया और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। पहले सेट में अभी तीन ‘‘एंड’’ बाकी थे। भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और पहला सेट 5-2 से जीत लिया। हालांकि टोंगा ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीता और मैच को टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया। बेकर और नाथन के बेहतरीन खेल की बदौलत उसने 6-0 की बढ़त बना ली थी।

End of Feed