जर्मनी के महान फुटबॉलर थॉमस मुलर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 04:55 PM IST

Thomas Muller retires from International Football: जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के अनुभवी खिलाड़ी और 2104 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थॉमस मुलर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। टोनी क्रूज़ के बाद, मुलर अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास की घोषणा करने वाले एक और जर्मन खिलाड़ी बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक और बड़े फुटबॉलर का करियर समाप्त
  • जर्मनी के थॉमस मुलर ने किया संन्सास का ऐलान
  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 45 गोल किए

जर्मन फुटबॉल टीम के अनुभवी खिलाड़ी और 2104 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थॉमस मुलर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। टोनी क्रूज़ के बाद, मुलर अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास की घोषणा करने वाले एक और जर्मन खिलाड़ी बन गए हैं। 34 वर्षीय मुलर जर्मनी की यूरो 2024 टीम का हिस्सा था जो अपनी घरेलू धरती पर क्वार्टर फाइनल चरण में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

Thomas Muller Retires

थॉमस मुलर का संन्यास (Instagram)

स्पेन ने यूरो 2024 में जर्मनी को अंतिम आठ राउंड में रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी थी। दानी ओल्मो और मिकेल मेरिनो के गोल ने टूर्नामेंट से उनके बाहर होने पर मुहर लगा दी। यूरो 2024 के समापन के बाद, मुलर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपने रियारमेंट की घोषणा की। मुलर ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए एक वीडियो में कहा, "131 राष्ट्रीय टीम के मैच और 45 गोलों के बाद, मैं अलविदा कह रहा हूं।"

End of Feed