विनेश को मिले सिल्वर मेडल, बोलीं बहन गीता-बबीता- अमेरिकी रेसलर ने भी किया सपोर्ट

विनेश की चचेरी बहर गीता और बबीता फोगाट ने उन्हें कम से कम सिल्वर देने की मांग उठाई है। विनेश ने मंगलवार को अपने तीन बाउट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था और अपना सिल्वर मेडल पक्का किया था। बुधवार सुबह वह 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालीफाई हो गईं।

पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल कैटेगरी से विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन के बाद उनकी चचेरी बहन गीता और बबीता फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है। गीता फोगाट ने विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग की है। विनेश ने मंगलवार को अपने तीन बाउट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन, फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले, 50 किलोग्राम की अधिकतम सीमा से अधिक वजन होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

wrestling news

विनेश फोगाट (साभार-X)

विनेश की चचेरी बहन गीता फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग की। अमेरिकी रेसलर जॉर्डन बरोज भी विनेश के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने विनेश को सिल्वर मेडल देने के साथ यूडब्यूडब्लू के नियमों में बदलाव की भी मांग की।

End of Feed