ASIAN GAMES: गणेश मणि रतन्म ने हमतवन साहिल जाधव को करीब अंतर सें हराया, कंपाउंड आर्चरी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Indian Archer Ganesh Mani Ratnam qualifies For QF In Asian Games 2026: भारत के आर्चर गणेश मणि रतन्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांटे की टक्कर में अपने ही देश के साहिल जाधव को कंपाउंड आर्चरी के सिंगल्स राउंड में करीबी मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

सोमवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत राउंड ऑफ़ 16 में भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने अपने ही देश के साहिल जाधव को 149-148 के करीबी अंतर से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई। ESPN के अनुसार, पूरी तरह से भारतीयों के बीच हुए इस मुकाबले में दोनों तीरंदाजों ने बहुत सटीक निशाना लगाया, लेकिन आखिर में गणेश ने बढ़त बना ली।

Ganesh Mani Ratnam Qualifies For Compound Archery Individual QF Of 2026 Asian Games

गणेश मणि रतन्म (X/SAIMedia)

इससे पहले राउंड ऑफ़ 32 में इंडोनेशिया के सोस्टार अंडारू रिनाल्डी को 144-142 से हराने वाले गणेश ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और जाधव को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।क्वार्टर फ़ाइनल में उनका मुकाबला 1 अक्टूबर को चीनी ताइपे के चेन चिएह-लुन से होगा।

End of Feed