French Open 2026: रूस की मीरा आंद्रीवा ने यूक्रेन की कोस्तयुक को हराकर की फाइनल में एंट्री, ना हाथ मिलाया और ना फोटो खिंचवाई

रूस की युवा महिला खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को हराकर पहली बार महिला एकल ग्रैंडस्लैम के फाइनल में एंट्री कर ली।

पेरिस: रूस की युवा महिला खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार महिला एकल ग्रैंडस्लैम के फाइनल में एंट्री कर ली। आंद्रीवा ने मैच जीतने के लिए सर्विस करते हुए अपने पहले ही मैच प्वाइंट को भुनाया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया और कोस्तयुक तेजी से बाहर चली गईं। उन्होंने सिर्फ मुड़कर कोर्ट फिलिप चैट्रियर में मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और उन्हें 'किस' का इशारा किया। इस कोर्ट पर कुछ प्रशंसक यूक्रेन के झंडे ओढ़े हुए नजर आए।

Mirra Andreeva

मीरा आंद्रीवा

दोनों खिलाड़ियों ने खिंचाई अलग-अलग तस्वीर

मैच से पहले का माहौल कुछ तनावपूर्ण था क्योंकि खिलाड़ियों ने अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाईं। वे दोनों नेट के अपनी-अपनी तरफ दो बच्चों के साथ खड़ी थीं। आमतौर पर खिलाड़ी एक ही तस्वीर खिंचवाते हैं जिसमें वे नेट के पास एक-दूसरे के ठीक बगल में खड़े होते हैं। कोस्तयुक और उनकी हमवतन ओलेक्सांद्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान इस बारे में बात की है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का उनके देश पर क्या असर पड़ रहा है।

End of Feed