NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उतरे पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा, जानिए क्या कहा

Abhinav Bindra Comes In Support Of Protests Against NEET Paper Leak: तमाम क्षेत्रों की हस्तियों ने अब तक नीट पेपर लीक के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। अब भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET पेपर लीक के विरोध में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में बड़ी तादाद में युवा जुड़े हैं और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान उग्र हुए इस विरोध प्रदर्शन ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में राजनीति, बॉलीवुड व खेल के क्षेत्रों से तमाम हस्तियां आगे आई हैं। अब ओलंपिक में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले पूर्व भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी इसको लेकर अपनी बयान सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Abhinav Bindra Comes In Support Of Protests Against NEET Paper Leak

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उतरे (AP/X/AbhinavBindra)

अभिनव बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने कभी खुद को राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना है। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ मुद्दे हम सभी से जुड़े होते हैं, चाहे हमारी सोच या स्थिति कुछ भी हो। शिक्षा उनमें से एक है। किसी देश की पहचान सिर्फ उसकी अर्थव्यवस्था या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने युवाओं के लिए पैदा किए गए अवसरों से होती है। ऐसा शिक्षा तंत्र जो आत्मविश्वास जगाए, काबिलियत को बढ़ावा दे और जिज्ञासा को पोषित करे, वो देश की सबसे बड़ी ताकतों में से एक होता है।"

End of Feed