मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक विवाद हो गया, जिसके बाद इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन को बाद में माफी मांगनी पड़ी। इस मुकाबले को भारत ने 4-3 से अपने नाम किया। शुरुआती क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद भारत ने शानदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से 22वें मिनट में अभिषेक ने 24वें मिनट में निलकांत शर्मा ने 40वें मिनट में सुखजीत सिंह ने और 52वें मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल दागा। लेकिन मैच के बाद एफआईएच ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी।
भारत-पाकिस्तान (साभार-X)
दरअसल मैच के शुरुआत में जब दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। उस वक्त पाकिस्तान का झंडा गलत दिखाया गया था। हालांकि, बाद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच ) ने माफी मांगी। मैच से पूर्व राष्ट्रगान के समय पाकिस्तान का गलत झंडा मैदान पर था। पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में एक हरा मैदान है जिसके बीच में एक सफेद अर्धचंद्र और पांच नुकीले तारे हैं, साथ ही ऊपर की तरफ एक सीधी सफेद पट्टी है लेकिन इसमें सफेद पट्टी गायब थी।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, बने पहले खिलाड़ी
सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद होने के बाद एफआईएच ने एक बयान में कहा ,’’ आज लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के दौरान पाकिस्तान का झंडा गलत तरीके से दिखाए जाने के बाद एफआईएच इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगना चाहता है।’’ इसमें कहा गया ,’’ हॉकी की विश्व संचालन ईकाई समझती है कि टीम का झंडा पहचान, गर्व और प्रतिनिधित्व का एक जरूरी चिन्ह है और पाकिस्तानी टीम, प्रशंसकों, लोगों और राष्ट्रीय महासंघ को इससे हुई किसी भी ठेस के लिए उसे बहुत अफसोस है ।’’
एफआईएच माफीनामा (साभार-X)
इसमें कहा गया कि एफआईएच इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता है और अपनी प्रक्रिया की समीक्षा करेगा ताकि आइंदा ऐसी गलतियां नहीं हो । एफआईएच ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से भी लिखित में माफी मांगी है ।
