इंग्लैंड फुटबॉल टीम के सामान चोरी मामले में टेक्सास के दो लोगों पर मुकदमा

विश्व कप में भाग लेने आई इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सामान की चोरी के मामले में शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।दोनों पर चोरी का सामान अपने पास रखने का आरोप है। मिसौरी के जैक्सन काउंटी अभियोजकों ने टेक्सास के सैन एंटोनियो निवासी मुस्तफा सालिक और इरफान कमाल पर चोरी की संपत्ति प्राप्त करने का एक-एक गंभीर आपराधिक (क्लास-डी फेलोनी) आरोप लगाया है।

कैनसस सिटी। विश्व कप में भाग लेने आई इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सामान की चोरी के मामले में शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पर चोरी का सामान अपने पास रखने का आरोप है। टीम जब फ्लोरिडा स्थित अपने प्रारंभिक अभ्यास शिविर से कैनसस सिटी स्थित विश्व कप बेस कैंप की ओर रवाना हो रही थी, तभी उसके कुछ उपकरण चोरी हो गए थे।

England football Team

इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान चोरी। फोटो- AP

मिसौरी के जैक्सन काउंटी अभियोजकों ने टेक्सास के सैन एंटोनियो निवासी मुस्तफा सालिक और इरफान कमाल पर चोरी की संपत्ति प्राप्त करने का एक-एक गंभीर आपराधिक (क्लास-डी फेलोनी) आरोप लगाया है। इस अपराध में दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है। अदालत ने दोनों आरोपियों के लिए 75,000 डॉलर की जमानत राशि निर्धारित की है।

End of Feed