FIFA World Cup 2026 में इन 5 स्ट्राइकर्स पर रहेंगी दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं किन पांच स्ट्राइकर्स पर होगी पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों की नज़र?

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। ग्रुप ए का ये मुकाबला मैक्सिको के एस्टाडियो एज्टेका(Estadio Azteca) स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार तीन देश मिलकर एक विश्व कप का आयोजन कर रहा हैं। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा फीफा विश्व कप 2026 के सह मेजबान हैं। टूर्नामेंट में पहली बार 48 देश की टीमें शिरकत कर रही हैं जिन्हें 12 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 104 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई, 2026 को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान कई धाकड़ खिलाड़ी अपनी स्किल्स का मुजाहिरा पेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन स्ट्राइकर्स पर होगी सबकी नजरें।

FIFA World Cup 2026 Best Striker

फीफा विश्व कप 2026 बेस्ट स्ट्राइकर (फोटो क्रेडिट AI Generated)

लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी इस बार फीफा विश्व कप में बतौर चैंपियन उतरने जा रहा है। चार साल पहले कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में उन्होंने बतौर कप्तान अपनी टीम को खिताबी जीत फ्रांस को रोमांचक फाइनल में पटखनी देकर जिताया था। 38 साल की उम्र में भी मेसी की मैदान पर फूर्ती देखते ही बनती है भले ही ये तेजी पहले की तुलना में थोड़ी कम हो गई है लेकिन जिस दिन वो अपने फॉर्म में होते हैं तो उनका खेल देखते ही बनता है। मौके बनाने और गोल करने के मामले में आज भी अर्जेंटीना की टीम अपने छोटे जादूगर पर निर्भर है। मेसी हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबरकर मैदान में वापसी कर चुके हैं। अगर वो अपने रंग में नजर आते हैं तो ये विरोधी टीमों के लिए अच्छी खबर नहीं है। आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने अपने फिट होने की तस्दीक कर दी है।

End of Feed